फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का निकलेगा हल : सीएम

विज्ञापन
बाबा मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के हेलीपैड पर पत्रकारों से वार्ता करते मुख्य मंत्री मनोहर
विज्ञापन
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर पहले कई दौर की बातचीत हो चुकी है। आज भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों व उनकी यूनियनों की बातचीत चल रही है। निश्चित रूप से आज की बैठक में हल निकलेगा। यह आश्वासन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।
विज्ञापन

वह शनिवार को शहर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए बाबा मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के हेलीपैड पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान की राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार, जातिवाद और अपराध पर अंकुश लगाकर नागरिकों को स्वच्छ प्रशासन प्रदान किया है। व्यवस्था परिवर्तन कर सुशासन कायम किया है, इसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश का हर वर्ग हमारी सरकार से संतुष्ट है। विपक्ष की भूमिका केवल विरोध करने की रह गई है। विपक्षी नेता हमारी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा कभी नहीं करेंगे। यदि विपक्ष रचनात्मक तौर पर अपना काम करता तो वे अपनी गतिविधियों को लेकर आगे अवश्य बढ़ते। लेकिन केवल विरोध के नाते से ही हर कार्य का विरोध करना उनकी प्रणाली बन गई है।
कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश में जिस प्रकार की शासन व्यवस्था थी, हमने उन सब कुरीतियों को दूर किया है। भ्रष्टाचार, जातिवाद सिस्टम पर चोट कर एक स्वच्छ प्रशासन दिया है और आगे भी इस प्रकार की कुरीतियों को पनपने नहीं देंगे। राज्य सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन पर केंद्रित योजनाएं बना रही है। प्रदेश के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। चाहे शिक्षा की बात हो, कौशल विकास या खेल, हर क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। आदमपुर उपचुनाव पर सीएम ने कहा कि पार्टी मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। जननायक जनता पार्टी के नेता भी वहां प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा शनिवार शाम को आदमपुर के युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, इसमें हजारों युवा भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के मन की आकांक्षाओं की जानकारी तो मिलेगी ही, साथ ही, राज्य सरकार का युवाओं के लिए जो ब्लू प्रिंट है उसे भी साझा किया जाएगा। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा जिला प्रभारी अरविंद यादव, मेयर मनमोहन गोयल, पार्टी जिलाध्यक्ष अजय बंसल, मुख्यमंत्री के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश भाटिया, पूर्व विधायक सरिता नारायण, सतीश आहूजा, राजकुमार शर्मा, शिवा दित्ता नाथी, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, पूर्व मेयर रेनू डाबला, सरदार रूबी चावला, कुलविंदर सिक्का, ईश्वर सिंगल व गुलाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स :-
भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से मिले
नांदल भवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल के भतीजे रोहन की शादी में आए सीएम हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में भी आए। यहां उन्होंने पार्टी के निर्माणाधीन कार्यालय के बारे में चर्चा की। इसमें उन्हें बताया गया कि भवन का कार्य पूरा हो चुका है, इंटीरियर का कार्य होना बाकी है। इसमें अभी लगभग छह माह और लगेंगे। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बाद में नवदंपती को आशीर्वाद देने विवाह समारोह के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें