फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कैंप में तीसरी कक्षा की छात्रा के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के गांधी कैंप में दो युवकों ने तीसरी कक्षा की छात्रा के अपहरण की कोशिश की, लेकिन एक महिला के आने से युवक फरार हो गए। छात्रा के पिता ने कैंप पुलिस चौकी में शिकायत दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ था। पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज को ई-मेल से शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

गांधी कैंप निवासी दीपक पुनियानी ने बताया कि उसकी बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है। हर रोज बस स्टॉप प्वाइंट से लेकर आता है। शनिवार को जल्दी छुट्टी हो गई। इस कारण वह नहीं जा सका। जब उसकी बेटी सड़क पार कर रही थी तभी दो युवक आए। उनमें से एक युवक बोला, मैं आपको सड़क पार करवा देता हूं। मना करने पर बोला, आपको चॉकलेट दूंगा, साथ चलो। बच्ची ने मना कर दिया। इसी बीच स्कूटी पर क्लास की दूसरी छात्रा की मां आ गई। उसने पूछा, बेटा यहां क्या कर रहे हो। तब दोनों युवक मौके से फरार हो गए। वह घर पहुंचा तो बच्ची ने पूरे मामले से अवगत कराया। वह पुलिस चौकी में गया। पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज मांगी, लेकिन मौके पर लगा एक मकान का कैमरा बंद पड़ा था। दोबारा चौकी में गया तो पुलिसकर्मियों ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने गृहमंत्री अनिल विज के पीए से बात की। उन्होंने ई-मेल से शिकायत भेजने को कहा। उसने शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें