फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वैश्य संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव में 12 नामांकन हुए

विज्ञापन
प्रधान पद के प्रत्याशी सुभाष गुप्ता अपना नामांकन फार्म जमा करवाते हुए। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था में गवर्निंग बॉडी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्था के 105 कॉलेजियम सदस्य अपनी नई कार्यकारिणी चुनेंगे। इसमें प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष व 16 कार्यकारी सदस्य शामिल हैं। सोमवार को नामांकन के पहले दिन 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने स्वयं चुनाव कार्यालय में नामांकन जमा कराए। नामांकन जमा कराने का 29 जुलाई अंतिम दिन है। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह बना हुआ है। चुनाव अधिकारी राजेंद्र बंसल ने बताया कि 30 व 31 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 1 अगस्त को नामांकन सूची जारी की जाएगी।
चुनाव में पारदर्शिता के लिए सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। इस मौके पर पर को अजीत प्रसाद जैन, सुशील शर्मा, डाॅ. पवन गर्ग, डाॅ. प्रवीण काजला, हरिनारायण दूबे, रोहित गुप्ता, डाॅ. अनु मलिक, डाॅ. आस्था जैन समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें