फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवकाश के बाद पीजीआई में उमड़े मरीज, इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
कविता,बोहर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई की ओपीडी सोमवार को त्योहार व अवकाश में खुली। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ बनी रही। डाटा एंट्री ऑपरेटर की हड़ताल के चलते कार्ड बनाने का काम धीमी रफ्तार से चला। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इधर, डाटा एंट्री ऑपरेटर मेडिकल मोड़ पर चल रहे धरने में शामिल हुए। यहां अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति विरोध जताया।

अवकाश के बाद पीजीआई की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ मरीज दोपहर 2 बजे बाद तक भी डाॅक्टर को दिखाने के लिए कतार में नजर आए। इधर, विभाग के काउंटर पर कर्मचारियों की कमी के चलते संस्थान प्रबंधन ने अनुबंधित कर्मचारियों की व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



पीजीआई में इलाज लेने आई हूं। यहां लंबी लाइन लगी है। इस कारण नंबर आने में काफी समय लगा। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग लाइन होनी चाहिए। इससे कार्ड बनवाने या दवा लेने में समय नहीं लगेगा।
- कविता, बोहर।

ओपीडी में भीड़ अधिक है। यहां दवा लेने के लिए आई थी। 30 मिनट से लाइन में खड़ी अपनी बारी का इंतजार कर रही हूं। इतनी देर से लाइन आगे ही नहीं बढ़ रही है। यहां पता लगा की कर्मचारी हड़ता पर हैं।
- ममता, आईडीसी रोहतक।

ओपीडी में पहले मरीजों के लिए दो लाइन लगती थी। सोमवार को एक लाइन नजर आई। इस कारण लोगों का नंबर काफी देर बाद आया। कार्ड बनवाने के बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- रोहताश, जींद।

ओपीडी के कुछ कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पीजीआई आए तो हड़ताल का पता लगा। कर्मचारियों के नहीं होने से मरीजों के कार्ड बनने में समय लग रहा है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है।
- मंंजू, महम।

कविता,बोहर

कविता,बोहर

कविता,बोहर

कविता,बोहर

कविता,बोहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें