फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नौनंद के प्रदीप हत्याकांड के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नौनंद में सोमवार रात अधेड़ व्यक्ति की हत्या गांव के ही दो युवकों ने की थी। झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात नौनंद निवासी संदीप की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी। गांव के ही सुधीर उर्फ जादू व गांव के भांजे रोहित ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोनीपत जिले के गंगवा गांव का रोहित पिछले काफी समय से नौनंद में अपने मामा के घर रहता था। संदीप व रोहित के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। संदीप ने रोहित से मारपीट भी की गई थी। इसीका बदला लेने के लिए सोमवार देर रात संदीप घर पर अकेला सो रहा था। उस पर लोहे की रॉड व दरांती से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सुधीर को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। रोहित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें