फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोयले की कमी की कमी नहीं : जेपी दलाल

विज्ञापन
संबोधित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
महम (रोहतक)। प्रदेश में कोयले की कोई कमी नहीं है। यह बात प्रदेश के कृषि, पशुपालन एवं कानून मंत्री जेपी दलाल ने महम अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसान की गेहूं की फसल अबकी बार खेतों में ही अच्छे भाव पर बिक रही है। यह खुशी की बात है। कई मंडियों में तो गेहूं आया ही नहीं है।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि अधिकारियों ने बताया है कि महम मंडी में अब तक एक लाख 53 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। एक लाख 30 हजार 111 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। पिछले साल अब तक 5 लाख 93 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। उनको किसानों व मार्केट कमेटी अधिकारियों ने बताया कि इस बार क्षेत्र के 30 प्रतिशत रकबे में पानी जमा होने की वजह से गेहूं की बुआई नहीं हो पाई।
कृषि मंत्री ने खरीद को लेकर एसडीएम प्रदीप अहलावत, डीएमईओ धर्मराज, डीएम हैफेड अनूप नैन, डीएम हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन, भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल तथा आढ़तियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा मंडियों में बिक्री के लिए आने वाली फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपनी फसल को सुखाकर मंडियों में लाएं ताकि खरीद कार्य तुरंत हो सके। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाया है, उन्हें मंडियों में गेट पास प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। किसानों के साथ निजी बैंकों की मनमानी पर उन्होंने कहा कि किसानों को जरूरत पड़ने पर सरकारी या सहकारी बैंकों से ही ऋण लेना चाहिए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के लिए ई लाइब्रेरी की सौगात
कृषि मंत्री ने बार एसोसिएशन महम में ई- लाइब्रेरी की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप ढाका, सचिव प्रदीप अहलावत, संयुक्त सचिव सुनीता राठी तथा उपप्रधान विनय सोनी ने फूलों से मंत्री जयप्रकाश दलाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में अमरजीत अहलावत, वेद प्रकाश अहलावत, संदीप, कर्मवीर सिंह, संजय अहलावत, संजय सहारण, प्रदीप गोयत सहित युवा अधिवक्ताओं ने भाग लिया। मंत्री ने बताया कि सरकार ने उपमंडल स्तर पर संचालित 33 बार एसोसिएशनों में ई-पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया है। मंत्री ने ई-पुस्तकालय महम के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
फसलों के भावों पर जताई खुशी
मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से गेहूं के अच्छे भाव मिल सकते हैं, इसलिए मंडी में गेहूं कम मिल रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर की कि इस बार सरसों का भाव किसानों को आठ हजार रुपये क्विंटल तक तथा कपास का भाव 10 से 12 हजार रुपये क्विंटल मिला है। उन्होंने दक्षिण हरियाणा की मंडियों की तुलना महम मंडी से करते हुए कहा कि नारनौल, रेवाड़ी, लोहारू, महेंद्रगढ़ से हिसार तक गेहूं जीरो आया है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार की कोशिश है कि 72 घंटे के अंदर किसान को उनकी उपज के दाम मिलें। अगर 72 घंटे में किसान को उपज के दाम नहीं मिले तो उसे ब्याज समेत फसल के दाम देंगे। मंत्री ने लाखनमाजरा से आए आढ़तियों की समस्या के संबंध में हैफेड के डीएम अनूप नैन को निर्देश दिए कि इनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
दुनिया में बज रहा भारत का डंका
कृषि मंत्री ने वाल्मीकि धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को कहा कि भारत का विश्व के महान देशों में डंका बज रहा है। कोरोना काल में पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका आदि में आर्थिक मंदी के कारण लोग भुखमरी के शिकार हो कर सड़कों पर आ गए। वहां राजनीतिक संकट मंडरा रहा है। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन दिया। मौके पर कृषि मंत्री को पगड़ी व शॉल भेंट की गई। कार्यक्रम में विजय चाबा, रमेश शर्मा, संजीत ग्रेवाल, रोहतास, नवीन उप्पल, अतर सिंह खेड़ी, मदन लाल गोयल, धर्मबीर खत्री, रामनिवास रोहिल्ला, वेद प्रकाश धवन, बसंत लाल गिरधर, जोगिंद्र खुराना, विजय कुमार, वेद प्रकाश गिरधर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें