रोहतक। सुनारिया गांव में जमानत पर बाहर आए युवक ने एक व्यक्ति पर सोमवार को पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक सुनारिया निवासी मिंटू ने दी शिकायत में बताया कि उसका भानजा वीरेंद्र कई साल से गांव में ही रहता है। कई साल पहले गांव के युवक अमर उर्फ कालिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भानजे की ऑटो जला दी थी। उस केस में आरोपी अब जमानत पर बाहर आया हुआ है। 28 मार्च को वह गांव में चौपाल के सामने खड़ा था। तभी आरोपी अपने दो साथियों के साथ आया। अमर ने उस पर पिस्तौल तान दी, बोला जिंदा नहीं छोड़ेंगे। डर के मारे वह भाग कर घर चला गया।