पीजीआई में भर्ती घायल चिराग । संवाद
रोहतक। शहर के दरवाजा मोहल्ले में युवकों ने 19 साल के चिराग को छुरी मारकर घायल कर दिया। वारदात शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे हुई। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
दरवाजा मोहल्ला निवासी चिराग के मामा ने बताया कि करीब चार बजे पड़ोस में झगड़ा हो गया था। युवकों ने चिराग के सिर व छाती में छुरी से वार कर दिया। शोर सुनकर वे पहुंचे और तत्काल उसे पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही, लेकिन यह पता नहीं लग सका कि चिराग को किसने व क्यों छुरी मारी।