65 : शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर में एक दिवसीय सीबीएसई ट्रेनिंग में शामिल शिक्षक। स्रोत :
- फोटो : leh news
रोहतक । शिक्षा भारती विद्यालय, बहुअकबरपुर में ‘शिक्षा के विषय में माता-पिता को शिक्षित करना’ विषय पर एक दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रिसोर्सपर्सन के रूप में नीलम एवं ज्योति उपस्थित रहीं।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी को कम करना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
विद्यालय की प्रशिक्षण प्रमुख आचार्या सुमन ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनजीत मलिक एवं दोनों रिसोर्सपर्सन द्वारा किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 शिक्षाविदों ने भाग लिया।