फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में तल्खी बरकरार, अभी और सताएगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के मिजाज में तल्खी बरकरार है। वीरवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाने का काम किया। आने वाले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास ही बने रहने की संभावना है। जून की शुरुआत में बूंदाबांदी होने से राहत की आस है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि राज्य में 23 मई से मौसम खुश्क व गर्म बना हुआ है। हल्की गति से पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। राज्य में 29 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने व तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में 26 मई को बने साइक्लोन यास उड़ीसा के तटों पर लैंडफाल होकर अब कमजोर हो गया है। इससे डिप्रेशन यानी दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। इसके आंशिक प्रभाव से नमी वाली हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के बिहार, उत्तर-प्रदेश होते हुए हरियाणा में 30 मई तक पहुंचने की संभावना है। इससे 30 मई की रात्रि के समय मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके साथ एक पश्चिमी विक्षोभ अब पाकिस्तान में भी बन रहा है। इसके आंशिक प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इससे राज्य में 30 मई देर रात्रि से 2 जून के बीच आंशिक बादल, गरज चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें