फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर मोबाइल विक्रेता से 45 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके सेक्टर चार में सोनीपत रोड पर वीरवार को बाइक सवार युवक ने पिस्तौल के बल पर मोबाइल विक्रेता से 45 हजार रुपये लूट लिए। चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वारदात होने से लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उधर, सीसीटीवाी फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार युवक कैद हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है। इससे पहले मंगलवार की सुबह सेक्टर 4 और 5 के बीच तीन युवकों ने एक रिटायर्ड पोस्टमैन से सोने की अंगूठी लूट ली थी। लुटेरे एक के बाद एक लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने में लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस से की गई शिकायत में रामगोपाल कॉलोनी निवासी शुभम कादियान ने बताया है कि वह वीरवार को दोपहर करीब 11 बजकर 50 मिनट पर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच एक युवक हेलमेट लगाकर उसकी दुकान पर आया और अच्छी कंपनी का मोबाइल चार्जर देने के लिए कहा। साथ में उसकी गारंटी भी होने की बात कही। इस पर वह चार्जर देेने से पहले उसपर गारंटी लिखने लगा। इसी बीच उसे पिस्तौल लोड करने की आवाज सुनाई दी। जब उसने सिर ऊपर किया तो युवक ने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी। साथ ही गल्ले में रखे रुपये मांगने लगा, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर दुकानदार ने उसे गल्ले से 45 हजार रुपये निकाल कर दे दिए। इसके बाद युवक रुपये लेकर बाइक से भाग गया। दुकानदार ने बताया कि लुटेरे युवक ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल से नजदीक के एक मॉल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें बाइक सवार युवक जाता दिखाई दिया। पुलिस को पूरा शक है कि यह वही लुटेरा युवक है, जिसने वारदात को अंजाम दिया है।
बाइक सवार अज्ञात युवक के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मॉल के सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई है। इसमें फोटो काफी दूर की आई है। नजदीक की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी जांच पड़ताल की जाएगी। लुटेरे को छोड़ा नहीं जाएगा। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामनिवास, सब इंस्पेक्टर अर्बन एस्टेट थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें