रोहतक। शहर में हिसार बाईपास तक सिटी बसों के संचालन में थोड़ा समय और लग सकता है। रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के लोहे के रेलवे लेवल क्राॅसिंग ने एक बार फिर सिटी बसों के लिए बाधा खड़ी कर दी है।
रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि सिटी बसों का रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के निकट सर्वे किया गया था। पुल के नीचे सड़क का सुधार कार्य किया पूरी तरह किया जा चुका है। लेकिन, बसों को आसानी से यहां से निकालने के लिए लोहे के रेलवे लेवल क्राॅसिंग की ऊंचाई कम है। उन्होंने बताया कि बस तो निकल सकती है, लेकिन यात्रियों व अन्य कारणों से रेलवे लेवल क्राॅसिंग से बस कभी भी छू सकती है। ऐसे में बसों को यहां से निकालने से नुकसान हो सकता है।
अगले कार्यदिवस पर जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा कि जल्द इसमें भी सुधार किया जाए, ताकि बसों को आसानी से निकाला जा सके। हिसार बाईपास तक सिटी बस संचालन के लिए यात्रियों का इंतजार और बढ़ सकता है।