फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेयजल किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम

Sun, 20 Apr 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19सीटीके14 पानी किल्लत को लेकर जाम लगाते आजादगढ़ निवासी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर की कॉलोनियों में पानी का संकट गहराया हुआ है। इस कारण शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत से परेशान लोग सड़कों पर भी उतरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पेयजल किल्लत को लेकर आजादगढ़ के लोगों ने शनिवार सुबह 11 बजे सड़क जाम कर दी। राजीव गांधी स्टेडियम रोड पर लोगों ने अवरोधक डालकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। स्थानीय निवासी राजबाला, समरजीत, धर्मबीर सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन से सही ढंग से पेयजल सप्लाई नहीं आ रही है। घरों के टैंक पूरी तरह खाली हो चुके हैं। अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी पीजी व डेयरी संचालकों से रुपये लेकर बेवक्त पानी छोड़ देते हैं। दो दिन से घरों में बिल्कुल पानी नहीं पहुंच रहा। बच्चों को बगैर नहाए स्कूल जाना पड़ रहा है। सेक्टर-4 की पुलिया से पानी लाने को मजबूर हैं।
पुलिस ने खुलवाया जाम : जाम के कारण रोडवेज बसों में आने-वाले यात्री भी पैदल जाते नजर आए। कुछ वाहन चालक गाड़ी में बीमार व्यक्ति होने की भी गुहार लगाते रहे, तो कई स्कूल से बच्चों को लाने की कहता रहा, लेकिन स्थानीय लोग नहीं माने। एबुलेंस को रास्ता जरूर दिया। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगाें की समस्या सुनी व जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस ने भी लोगों को समझाया व सड़क पर लगे अवरोध हटाकर जाम खुलवाया। वहीं, विभाग ने भी आजादगढ़ में पेयजल की सप्लाई तुरंत चालू करवाई।

19सीटीके14 पानी किल्लत को लेकर जाम लगाते आजादगढ़ निवासी। संवाद

19सीटीके14 पानी किल्लत को लेकर जाम लगाते आजादगढ़ निवासी। संवाद

19सीटीके14 पानी किल्लत को लेकर जाम लगाते आजादगढ़ निवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें