फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुलपति ने राज्यपाल को दी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

Sun, 26 Apr 2026 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने शनिवार को कुलाधिपति व राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक उत्कृष्टता व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने अनुसंधान को बढ़ावा देने व नवाचार को प्रोत्साहित करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीजीआईएमएस रोहतक की भूमिका पर जोर दिया जहां प्रतिदिन लगभग 8,000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ये मरीज न केवल हरियाणा बल्कि आसपास के राज्यों से भी आते हैं।
उन्होंने अस्पताल में आधारभूत ढांचे के उन्नयन, चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण व मरीजों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें