फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव किए साझा

Sun, 26 Apr 2026 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में शनिवार को संगिनी एलुमनाई मीट का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं ने एकत्र होकर अपने पुराने अनुभव साझा किए तथा संस्थान से जुड़ी गौरवशाली स्मृतियों को ताजा किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि एलुमनाई मीट केवल पुरानी यादों को ताजा करने का मंच नहीं है बल्कि यह हमारे और हमारी पूर्व छात्राओं के बीच अटूट संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर भी है।
डॉ. संतोष ने वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के साथ अपने 55 वर्षों और डॉ. मोनिका ने अपने 30 वर्षों के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने न केवल पुरानी यादों को जीवंत किया बल्कि भविष्य में भी संस्थान और पूर्व छात्राओं के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग बनाए रखने का संकल्प मजबूत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. गीता गुप्ता, मुन्नी जून, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. रेणु जैन तथा डॉ. मोनिका गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें