फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जीएसटी घटने से चमका बर्तन कारोबार, रविवार को भी खुलेगा बाजार

विज्ञापन
19 रोहतक के गांधी कैंप बाजार में दुकान से बर्तनों की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। त्योहारी सीजन में अब रविवार के दिन भी बाजार खुलेगा। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इसको लेकर किसी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं की गई है लेकिन दुकानदारों का मानना है कि इससे दुकानदार और ग्राहक दोनाें को ही त्योहारी सीजन में लाभ मिलेगा।
इधर, जीएसटी के नए स्लैब के बाद बर्तन कारोबार में चमक देखी जाने लगी है और जीएसटी कम होने से बर्तन सस्ते हुए हैं। बर्तनों पर जीएसटी 12 से घटकर 5 प्रतिशत रह गया है। इसका सीधा असर बर्तन कारोबार पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी बाजार में बर्तन खरीदने के लिए ग्राहकों की बहुत भीड़ नहीं हो रही है लेकिन बर्तन कारोबारियों का कहना कि नवरात्र, दशहरा व दीपावली त्योहारों को लेकर स्टील के बर्तनों की मांग आगामी दिनों में बढ़ने के आसार हैं।
वहीं, गांधी कैंप बाजार में एक दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करने पहुंची न्यू चिन्योट काॅलोनी निवासी शशि व रिया का कहना कि बर्तनों पर कम हुए जीएसटी का लाभ ग्राहकों को होना है। बर्तन सस्ते होने से उनकी खरीदारी भी आगामी दिनों में बढ़ेगी।
विज्ञापन

-
स्टील के बर्तनों पर सरकार की ओर से जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है। हालांकि, अभी सामान्य की तरह ही ग्राहक बर्तनों की खरीदारी करने आ रहे हैं लेकिन आगामी दिनों में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी बढ़ने की संभावना है।
-विनय, बर्तन कारोबारी।
-
त्योहारों के अवसर पर बाजार खुले ही रहने चाहिए। किला रोड बाजार रविवार को भी खुला रहेगा। ग्राहक यहां खरीदारी कर सकते हैं।

- जगदीश धींगड़ा, प्रधान, किला रोड बाजार

शौरी मार्केट में रविवार को थोक भाव की दुकानें बंद रहेंगी लेकिन रिटेल दुकानें सामान्य की तरह खुली रहेंगी। यहां से ग्राहक खरीदारी कर सकते हैं।
- गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान, शौरी मार्केट।
-
त्योहारी सीजन पर पालिका बाजार रविवार को भी खुला रहेगा। यहां रोजाना काफी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने आते हैं। बाजार खुलना सभी के लिए अच्छा रहता है।
- गुलशन निझावन, प्रधान, पालिका बाजार

रविवार को भी बाजार खुला रहगा। इससे ग्राहकों और दुकानदारों को लाभ होगा। त्योहारी सीजन में ग्राहक खरीदारी करने अधिक संख्या में पहुंचेंगे।
- वीरेंद्र राठी, प्रधान, दुर्गा काॅलोनी ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें