फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया हाईवा, स्टीयरिंग में फंसने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर-भिवानी रोड पर खेरड़ी मोड़ के पास सड़क पर बुधवार तड़के खड़े ट्रक से हाईवा टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया और केबिन में स्टीयरिंग में फंसने के कारण मौत हो गई। हाईवा मालिक ने सड़क पर खड़े ट्रक के चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक के आसन गांव निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके हाईवा पर सोनीपत के दोदवा गांव निवासी राजवीर चालक थे। उनकी गाड़ी माल भरकर दादरी से कुंडली के लिए जाती है। 19 मार्च की तड़के राजवीर गाड़ी से माल खाली करके दादरी के लिए जा रहे थे, जबकि वह भी कार से ट्रक के पीछे-पीछे जा रहे थे।
ट्रक की लाइट जल रही थी न रिफ्लेक्टर
बुधवार तड़के करीब 5 बजे जब उनका हाईवा कलानौर-भिवानी रोड पर खेरड़ी मोड़ के पास पहुंचा तो ट्रक सड़क पर खड़ा था। ट्रक की पार्किंग लाइट भी नहीं जल रही थी और न ही रिफ्लेक्टर लगाया था। सड़क पर खड़े ट्रक से उनका हाईवा टकरा गया। हादसे के दौरान चालक राजवीर स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को बुलाया और कड़ी मशक्कत से राजवीर को निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें