फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रॉला चालक ने मारी टक्कर, दो की मौत, सात घायल

विज्ञापन
श्रीनगर कालोनी में महिला की मौत के बाद दाह संस्कार के लिए जाते लोग।
विज्ञापन
रोहतक/तावड़ु। वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी मंगलवार की रात कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर पीछे से ट्रॉले ने टक्कर मार दी। टक्कर में रोहतक निवासी दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। एक महिला श्रद्धालु की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में तावड़ु सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तावड़ु पुलिस के मुताबिक रोहतक स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी सोमनाथ ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त की क्रूजर गाड़ी में अपने रिश्तेदारों और नजदीकियों को लेकर रोहतक से बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन गया था। गाड़ी में उनके साथ कपिल उसकी मां सुनीता, लक्ष्मी, श्याम सुंदर, पुष्पा, अन्नु, निरमल, कान्ता सहित कुल 9 लोग सवार थे। वह स्वयं गाड़ी चला रहा था। मंगलवार रात वे वृंदावन से दर्शन करके घर लौट रहे थे। रात करीब सवा आठ बजे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर गांव पढेनी के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए ट्रॉले ने गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में क्रूजर उछलकर मार्ग के साथ लगी लोहे की रेलिंग में जा टकराई। गाड़ी में सवार सभी लोग चोटिल हो गए। इसी दौरान एक और गाड़ी उनकी गाड़ी से आ टकराई जिसका चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तावडु के निजी अस्पताल में लाया गया। चालक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल श्रीनगर कॉलोनी निवासी सुनीता (55) और लक्ष्मी (56) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पुष्पा को रेफर कर दिया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
धार्मिक प्रवृति वाली थीं मां
मृतका सुनीता के इकलौते पुत्र कपिल ने बताया कि उनकी मां बहुत ज्यादा धार्मिक प्रवृति वाली थी। वह उन्हें हर साल वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए लेकर जाते थे। घटना ने उनके परिवार को झकझोर दिया है। उनके बच्चे दादी को बार-बार याद कर रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें