संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। कस्बे में लगभग विभिन्न मार्गों पर लगी तिरंगा लाइटें खराब पड़ी हैं। इनको ठीक नहीं किया जा रहा है। ठेकेदारों के माध्यम से तिरंगा लाइट लगवाने का काम किया था। करीब आठ लाख रुपये की लागत से लगभग 300 लाइटें लगाई गई थीं। छह माह में ही लगाई गईं लाइटें खराब होने लगी थी।
पिछले कई माह से यह लाइटें सांपला बाईपास से बाजार के बीचोबीच से बहादुरगढ़ की ओर बाईपास तक लगभग सभी लाइटें खराब पड़ी हैं। इसी तरह झज्जर रोड और खरखौदा मार्ग की स्थिति है। यहां लगभग 35 तिरंगा लाइटें खराब होकर बंद हो चुकी हैं या दो चार आधी जल रही हैं।
पांच साल की थी वारंटी
तिरंगा लाइट का टेंडर शुरू से ही विवादों में रहा है। तिरंगा लाइट की पांच साल की वारंटी थी। लोगों का कहना है कि साल भर में ही खराब होने लगी थी। पोल पर करीब 18 मीटर लंबी लगा दी। इसके बाद नप की तरफ से नोटिस भी दिया गया। उसके बाद भी लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है।
ठेकेदार को खराब या बंद पड़ी सभी तिरंगा लाइटों को ठीक करने के लिए लिखा गया है। जल्द इन्हें ठीक करवाया जाएगा। अगर ठीक नहीं किया गया तो सिक्योरिटी जप्त की जाएगी। इसके अलावा पोल पर फ़्लैश कार्ड व केबल वाले भी लाइटों को नुकसान पहुंचा देते हैं।
- नरेंद्र कुमार, सचिव नगर पालिका सांपला