फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पौष पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन

Sun, 04 Jan 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31...गांव डोभ ​स्थित बालाजी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में
विज्ञापन
रोहतक। बालाजी धाम, गांव डोभ में शनिवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर विशाल भंडारे, संकीर्तन, भक्त मेला एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। धाम के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन और 108 बार हनुमान चालीसा पाठ से हुई। प्रत्येक माह पूर्णिमा को दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक संकीर्तन, भंडारा व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। इस अवसर पर कथा वाचक पंडित शांति प्रकाश व पंडित विशाल कौशिक ने अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का हवन व भोग के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर मोनू राणा ने पूजा-अर्चना कर शहरवासियों के लिए सुख-शांति की कामना की। वहीं स्वास्थ्य शिविर में आंख, दांत, एक्युप्रेशर सहित विभिन्न जांचें व निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें