फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के प्रशासक का कार्यकाल बढ़ा

Wed, 10 Jun 2026 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा सरकार ने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के प्रशासक के रूप में एसडीएम आशीष वशिष्ठ का कार्यकाल बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वे संस्था के चुनाव संपन्न होने अथवा 21 मई 2027 तक प्रशासक की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

सभा के पदेन सचिव एवं प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संस्था के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिली है। समाज के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का आभार जताया।
विज्ञापन

आशीष वशिष्ठ ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र बनाने तथा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। पहरावर भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें