फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडरता, साहस और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : कुलपति

Wed, 10 Jun 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार को यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर ऑल सर्विसेज में भारतीय सेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि निडरता, साहस और आत्मविश्वास ही सफलता की असल कुंजी हैं। जीवन में वही युवा आगे बढ़ते हैं जो चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करता है। भारतीय सेना केवल एक कॅरिअर नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने भी विद्यार्थियों को कहा कि निरंतर मेहनत, धैर्य और स्पष्ट लक्ष्य ही युवाओं को ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें