रोहतक। आजाद नगर से शनिवार को घर से स्टेडियम में अभ्यास के लिए निकला किशोर घर नहीं लौटा है। वह अपने एक दोस्त के साथ गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सोनीपत के गांव सरगथल हाल आजाद नगर निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके दो बच्चे हैं। लड़की बड़ी व लड़का आशीष छोटा है। यह 15 वर्ष का है। शनिवार को वह डीघल हाल इंद्रनगर निवासी नितिन के साथ राजीव गांधी खेल परिसर में अभ्यास के लिए गया था। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा है। उसे तलाश किया जाए। पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश की जा रही है।