फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से पैदल घर जा रहे टीचर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य कालेज के पास रेलवे स्टेशन से पैदल घर जा रहे निजी स्कूल के शिक्षक को स्कूटी सवार तीन युवकों ने लूटा लिया। युवकों ने पहले शिक्षक की कमर व हाथ पर नुकीली वस्तु से वार किया, इसके बाद बैग छीनकर ले गए। बैग में 3 हजार की नकदी व अन्य सामान था। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नया पड़ाव निवासी नरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह जींद स्थित निजी स्कूल में कार्यरत है। 23 दिसंबर की रात को ट्रेन से जींद से रोहतक आया था। रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन से पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। जब वैश्य कालेज मोड़ रोड पर पहुंचा तो पीछे से स्कूटी पर तीन युवक आए। युवकों ने थोड़ी आगे जाकर स्कूटी रोक दी। दो युवक तो स्कूटी पर नीचे उतर गए, जबकि तीसरा उसके पास आया और हाथ व कमर में नुकीली वस्तु से वार किया। इसके बाद उसका बैग छीन लिया। बैग में 3 हजार की नकदी, लंच बाक्स व एक चद्दर थी। तीनों युवक मुंह ढके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें