फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने तोड़े पेड़ और बिजली खंभे टूटे, 7 घंटे बिजली गुल

Sun, 12 May 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
शहर की इंदिरा मार्केट में टूटकर सड़क पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार की रात 11 बजे अचानक तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 92 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी में कहीं पेड़ गिरे तो कहीं तारें और कहीं बिजली के खंभे टूट गए। कई जगह ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कई इलाकों में बिजली सप्लाई रात के समय चालू हो गई तो कई क्षेत्रों में सुबह के समय बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई। बिजली निगम के कर्मचारी रात भर अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली तारों को ठीक करने में जुटे रहे। कई स्थानों पर सुबह तक बिजली नहीं होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। शहर में कई सड़कों और सेक्टरों में भी पेड़ टूटने से रास्ते बाधित रहे। उन्हें हटाने का काम दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

तेज आंधी व हल्की बारिश से झज्जर-बहादुरगढ मार्ग पर नूना माजरा गांव के पास एक पेड़ टूट कर गिर गया। इससे आवागमन बाधित रहा। जबकि शहर में इंदिरा मार्केट में एक पेड़ तेज आंधी में गिर गया। वहीं सेक्टर-6 में स्थित पार्क नंबर 2 के सामने भी एक नीम का पेड़ तेज आंधी में गिर गया। इसी तरह अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे और तारें टूट गई। इससे बिजली बाधित हो गई। तेज आंधी चलने से लगभग पूरे जिले में बिजली गुल हो गई। आंधी व बारिश समाप्त होने के बाद बिजली निगम आपूर्ति बहाल करने में जुट गया। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली सप्लाई चालू की गई। शहरवासी अरविंद सोनी, मोतीलाल, सतेेंद्र भारद्वाज ने बताया कि लगभग 7 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशानी झेलनी पड़ी।





शुक्रवार की रात क्षेत्र में आई तेज आंधी के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली खंभों को नुकसान हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई थी। इसे ठीक करने के लिए कर्मचारी तुरंत जुट गए थे। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई चालू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजय कोहाड़, एक्सईएन, यूएचबीवीएन बहादुरगढ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें