फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भट्ठा पाठशाला के बच्चों के साथ मनाया मदर्स डे

Sun, 12 May 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। इंडेप्थ विजन फाउंडेशन तथा सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की ओर से संस्थाओं द्वारा गुढ़ा गांव में संचालित भट्ठा पाठशाला पर मदर्स डे मनाया गया। इस प्रोजेक्ट की निदेशक कम अध्यापिका पूनम देशवाल ने बताया कि भट्ठा पाठशाला पर भट्टों पर कार्य कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को प्रतिदिन पढ़ाया जाता है। आज मदर्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों की कविता प्रतियोगिता कराया गई, जिसका टाइटल मां था। प्रतियोगिता में 18 बच्चों ने भाग लिया तथा शांति प्रथम, मुकेश द्वितीय तथा मिथलेश तृतीय स्थान पर रहा। वही बच्चों के हाथों से पक्षियों के पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन रखवाकर उन्हें नैतिकता का संदेश भी सिखाया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते जलाशय सुख जाते हैं तथा पक्षियों को पानी पीना कठिन हो जाता है। इसलिए हमें सकोरों में पानी भर कर रखना चाहिए। पाठशाला की अध्यापिका ममता ने बताया कि मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भारत समेत कई देशों में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। संस्था सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया से मनजीत सिंह ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें