रोहतक। खाटू श्याम मंदिर खरावड़ धाम में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा खरावड़ की सड़कों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भी शामिल हुईं। शाम को मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा वाचन शुरू हुआ।
कथा के प्रथम दिन पंडित सत्यदेव व्यास ने भागवत महात्म्य का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। भक्ति, ज्ञान व वैराग्य का महत्व समझाते हुए उन्होंने गोकर्ण–धुंधकारी प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कथा सुनने की सही विधि व व्यास गद्दी पर विराजमान होने वाले व्यक्तित्व की जानकारी दी। उन्होंने भागवत कथा सुनने से जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर कथा आयोजक पंडित योगेश कौशिक, सुखचैन, नरेश प्रजापति, धर्मेंद्र जांगड़ा, सोमबीर मलिक, अनीश कुमार, रविंद्र मास्टर उपस्थित रहे।