फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर चिलचिलाती धूप, घर में बत्ती गुल, जाएं तो जाएं कहां

विज्ञापन
बिजली फॉल्ट को ठीक करता कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। ऐसे में लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। जैसे ही बिजली खपत 450 से 500 मेगावाट पहुंचती वैसे ही पंचूकला के आदेश पर कट लग जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में सात घंटे से 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। देहात के 112 फीडरों से बिजली आपूर्ति 12 घंटे से ज्यादा बाधित रही। वहीं, अफसरों का दावा है कि निर्धारित रोस्टर के अलावा कोई कटौती नहीं हो रही है।
अप्रैल में ही गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। बिजली की खपत कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में लोगों का राहत की सांस लेना मुश्किल हो गया है। बाहर चिलचिलाती धूप और घर में बिजली गुल होने से लोग बेहाल हैं। हालात ये हैं कि जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू होती है, वैसे ही खपत 450 से लेकर 500 मेगावाट पहुंच जाती है। पंचकूला में मॉनीटरिंग करने वाले इंजीनियर रोहतक की खपत 490 मेगावाट के आसपास पहुंचते ही सप्लाई बंद करने का आदेश कर देते हैं। इसका परिणाम है कि निर्धारित सात घंटे के कट की जगह लोगों को कई-कई घंटे बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। वहीं, ट्रांसफार्मर में खराबी आने की वजह से 14 से 15 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

पंचकूला से निर्धारित है बिजली कट का रोस्टर
बिजली की खपत नियंत्रित करने के लिए पंचकूला मुख्यालय ने बिजली कट का समय तय किया है। शहर में साढ़े छह घंटे (तड़के दो से तीन बजे, सुबह पांच से छह बजे, आठ से साढ़े आठ बजे, 10 बजे से 12 बजे और शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक) बिजली कटौती तय हुई है। म्हारा गांव जगमग गांव में रात 12 से एक बजे, सुबह तीन से चार बजे, सुबह सात से आठ बजे, रात 11 बजे से 12 बजे, इंडस्ट्रीज में रात आठ बजे से दो बजे तक बिजली कटौती निर्धारित की है।
15 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही
भले ही अफसर समस्या का त्वरित निदान कराने का दावा कर रहे हैं मगर हकीकत एकदम उलट है। वीरवार रात करीब 11 बजे रिले में खराबी आने से 11केवी वैश्य कॉलेज फीडर और 11केवी देवी विहार फीडर से पोषित इलाकों की बिजली बंद हुई, जो शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू हुई। आपूर्ति शुरू होने के दो घंटे बाद निर्धारित कट लगने से शाम साढ़े पांच बजे बिजली आ सकी।
देहात की बिजली आठ घंटे के लिए बंद की
पंचकूला मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर एक बजे सबरवन डिविजन-एक (महम व कलानौर सब स्टेशन) व सबरवन डिविजन-दो (सांपला, जसिया, भालौठ सब डिविजन) की बिजली आपूर्ति अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दी गई, जो रात छह बजे तक रही। इससे 11केवी के 110 फीडरों से पोषित कसबों व गांवों की बिजली बंद रही।
16 मोबाइल ट्रांसफार्मर का इंतजाम किया
बिजली निगम ने जिले में 16 मोबाइल ट्रांसफार्मरों का इंतजाम कर लिया है। छह मोबाइल ट्रांसफार्मर शहर और पांच-पांच ट्रांसफार्मर सबरवन डिविजन-एक व सबरवन डिविजन-दो में भेजे हैं। इनका उपयोग ट्रांसफार्मर में खराबी आने अथवा बड़ा फाल्ट होने की स्थिति में होगा ताकि लोगों को बिजली ज्यादा बिजली संकट नहीं झेलना पड़े।
दावा : विगत वर्ष की तुलना में फॉल्ट व ब्रेकडाउन हुए कम
बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि गत वर्ष की तुलना में देखा जाए तो ब्रेक डाउन और फाल्ट काफी कम हुए हैं। इसकी वजह काफी संख्या में ट्रांसफार्मर लगवाना और नये तार खिंचवाना है। अधिकतर बिजली सप्लाई पंचकूला के आदेश पर ही हो रही है।
वर्जन
पंचकूला से कट का समय निर्धारित कर दिया है ताकि लोड मांग के अनुसार बना रहे। पंचकूला से दोपहर एक बजे अग्रिम आदेश तक के लिए देहात की बिजली आपूर्ति बंद करवाई थी। जिले में 16 मोबाइल ट्रांसफार्मर का इंतजाम कर लिया गया ताकि खराबी आने पर मोबाइल ट्रांसफार्मर से सप्लाई शुरू की जा सके। मुख्यालय से बिजली सप्लाई नहीं मिलने की वजह से दिक्कत आ रही है। देखा जाए तो गत वर्ष की तुलना में फॉल्ट, ब्रेकडाउन में काफी कमी आई है क्योंकि पर्याप्त ट्रांसफार्मर लगवाकर तार भी बदलवाए हैं।
विज्ञापन

- एके यादव, अधीक्षण अभियंता रोहतक सर्कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें