महम। नेशनल बैंक ( फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) की तरफ से जिले में रोहतक रोशनी नाम से परियोजना शुरू की है। इसका शुभारंभ गांव लाखनमाजरा से किया गया है। यह व्यापक परियोजना रोहतक जिले की ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता प्रोत्साहन और टिकाऊ आजीविका सृजन के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
एजीएम मोहित यादव ने बताया कि परियोजना का उद्घाटन सीजीएम हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड निवेदिता तिवारी ने किया। कार्यक्रम में 120 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। सीजीएम ने महिलाओं को परियोजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डीजीएम विवेक रघुवंशी तथा नाबार्ड रोहतक क्लस्टर कार्यालय के अधिकारी मोहित यादव एवं अंकित दहिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरियाणा युवा शक्ति के सुखवीर, उषा देवी लाखनमाजरा ,जयप्रकाश नांदल, ओमवती आदि मौजूद रहे।
फोटो 04 लाखनमाजरा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य, स्रोत नाबार्ड सदस्य