रोहतक के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में असम व उत्तर प्रदेश के बीच इलीट ग्रुप जी रणजी ट्रॉफी का मैच शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही दिन असम के सभी विकेट गिराए।
हरियाणा के रोहतक जिले के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में गुरुवार को असम व उत्तर प्रदेश के बीच इलीट ग्रुप जी का रणजी मैच शुरू हुआ। टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करते हुए असम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज पहले दिन के खेल में छाए रहे और शाम तक असम की पूरी टीम को 265 रनों पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने खेल समाप्त होने तक बगैर किसी विकेट के नुकसान पर दस रन बनाए।
विज्ञापन
गुरुवार को शुरू हुए चार दिवसीय मैच के पहले दिन यूपी के गेंदबाज छाए रहे। बेहतर गेंदबाजी के चलते असम की पूरी टीम पूरा दिन का खेल समाप्त होने से पहले की ढेर हो गई। उत्तर प्रदेश ने असम का पहला विकेट 57 रन के स्कोर पर शुरुआती बल्लेबाज रिषव दास के रूप में लिया। इसके बाद विकेटों की झड़ी सी लग गई।
पल्लव कुमार 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरा विकेट 155 के स्कोर पर शुभम मंडल का, चौथा 188 पर रियान पराग, पंचवां 198 पर साहिल जैन, छठा विकेट 206 रनों के स्कोर पर कुणाल साकिया का गिरा। सातवां विकेट 209 रन पर मुखतार हुसैन का, आठवां 245 पर गोकुल शर्मा का, नौवां 251 पर रणजीत माली का व 10वां विकेट 265 रन के स्कोर पर हरीदीप डेका का गिरा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की ओर से आकिब खान किफायती गेंदबाज साबित हुए। दोपहर तक 14.5 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके बाद कर्ण शर्मा ने 11 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। अंकित राजपूत ने 14 ओवर में 71 रन पर 2 और यश दयाल ने 16 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया। शिवम शर्मा व अक्षदीप नाथ को शाम तक कोई विकेट नहीं मिला।
शिवम ने 22 ओवर में 58 व अक्षदीप ने एक ओवर में नौ रन दिए। असम की ओर से सबसे अधिक 91 रन रियान पराग ने बनाए। शुरुआती बल्लेबाज शुुभम मंडल 56 व गोकुल शर्मा 49 रन बना पाए। शेष कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया।