रोहतक। एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जॉर्डन में आयोजित की जाएगी। यह चैंपियनशिप 17 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस साई एनबीए राजीव गांधी स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए।
अंडर-15 सब जूनियर में 67-70 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के पार्थ ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों में 60-63 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के अमन ने पहला, 52-54 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के उधम सिंह व 66-70 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के अंशुल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
44-46 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली से ध्रुव ने पहला, 46-48 किलोग्राम भारवर्ग में मणिपुर से एल आंबेडकर ने पहला स्थान, 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में चंडीगढ़ के अमनदेव ने पहला व 50-52 किलोग्राम भारवर्ग में टीकम सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
54-57 किलोग्राम भारवर्ग में एसएससीबी के राहुल ने पहला, 57-60 किग्रा में एसएससीबी के साहिल ने पहला स्थान, 75-80 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के देवांश ने पहला स्थान हासिल किया है। 80 से ज्यादा किलोग्राम भारवर्ग में चंडीगढ़ के लविन ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में 52-54 किलोग्राम में हरियाणा की जन्नत ने पहला स्थान प्राप्त किया लड़कियों में 52-54 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की जन्नत ने पहला, 57-60 किग्रा में पंजाब की सिमरनजीत ने पहला स्थान, 60-63 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की हर्षिका ने पहला, 63-66 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की प्राची ने पहला व 70-75 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की सानवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
44-46 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तराखंड की खुशी ने पहला, 46-48 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की जिया ने पहला, 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की आहना शर्मा ने पहला, 50-52 किलोग्राम भारवर्ग में महाराष्ट्र की समीक्षा ने पहला और 80 से ज्यादा किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया है।
03सीटीके32-कोच सुधीर हुड्डा के साथ पार्थ। स्रोत:परिजन- फोटो : kathua