फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 8 साल पहले शुरू हुई ब्लड बैंक बनाने की प्रकिया, अब होगी पूरी

Sat, 16 Nov 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 61 : बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में 8 साल पहले शुरू हुई ब्लड बैंक बनाने की प्रक्रिया अब जल्द पूरी होगी। बहादुरगढ़ वासियों को ब्लड बैंक का लाभ मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग को सवा नौ लाख रुपये की राशि सौंप दी गई है। जल्द ही भवन में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए बजट से अस्पताल भवन में ब्लड बैंक के लिए व्यवस्था की जाएगी। मशीनें यहां पर पहले से ही उपलब्ध हैं। अस्पताल के जहां ब्लड बैंक बनना है वहां पर इस राशि से रेनोवेशन का कार्य किया जाएगा। ब्लड बैंक के लिए उपकरण तो काफी समय पहले आ गए थे, अब यहां पर ब्लड बैंक के लिए भवन में आवश्यक बदलाव होगा। इसके लिए एस्टीमेट मंजूर हुआ है। बता दें कि 8 वर्ष से यहां ब्लड बैंक खुलने का इंतजार है। कोरोना काल के दौरान भी कई बार ब्लड बैंक की प्रक्रिया तेज की गई थी, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाई और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

लैब वाले हिस्से में बनेगा ब्लड बैंक
नागरिक अस्पताल के लैब वाले हिस्से में ब्लड बैंक बनाया जाएगा। यहां पर स्टोरेज रूम, डोनेट रूम व डॉक्टर रूम फाइनल कर दिए गए हैं। ब्लड बैंक बनाने की प्रक्रिया वर्ष 2016 में शुरू हुई थी। अब यह पूरी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक बनाने का काम तेजी से होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सवा 9 लाख का बजट पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंप दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

-डॉ. देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें