सांपला। शनिवार की शाम को सड़क हादसे में मृत मिले युवक की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव पाडवान निवासी विकास के तौर पर हुई है। पुलिस ने लांबा गांव निवासी सचिन के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक विकास सोनीपत जिले के कस्बे खरखौदा मारुति सुजुकी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार शाम को वे अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे।
नेशनल हाइवे नंबर 348 पर गिझी फ्लाईओवर के ऊपर कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर में विकास की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया था। संवाद