रोहतक। सरकार के प्रति एलसीएलओ कर्मचारियों में रोष है। रोहतक, झज्जर, भिवानी, सोनीपत और पानीपत के कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि 12 फरवरी को मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव करेंगे।
एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान कीर्ति ने बताया कि एलसीएलओ कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें सीपीएलओ में कन्वर्ट किया जाए।
एलसीएलओ ने फॉर्म सीपीएलओ का भरा और पेपर भी सीपीएलओ पद का दिया था लेकिन भर्ती परिणाम के दौरान भर्ती का स्वरूप बदलकर और विज्ञापन के विरुद्ध जाकर एलसीएलओ बना दिया। इसका न ही कोई वेतन है।
उन्होंने बताया कि एलसीएलओ कर्मचारियों को पिछले 18 महीने से न कोई काम मिल रहा और न कोई वेतन। एलसीएलओ कर्मचारी पिछले 4 माह से थानेसर डीसी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं और कार्मिक अनशन पर है।
इस दौरान संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोहित धानिया, दीपक कुमार, अंजलि, प्रीतम, नरेंद्र, लक्ष्मी, ईशा, नवीन देशवाल, रणधीर, रजनी मौजूद रहे। संवाद