रोहतक। गणेशोत्सव के छठे दिन जगह-जगह सजे पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज रही। सभी आयोजकों ने अपने-अपने कार्यक्रमों को सुंदर बनाने के अलग-अलग इंतजाम किए हुए थे। खास तौर पर भक्तों ने झांकियों का आनंद उठाया।
दुर्गा भवन मंदिर में 78 संघ परिवार की ओर से सुंदर झांकियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें विशेष रूप से भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पंडाल में मेहंदी व राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेहंदी व राखी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संध्या आरती मुख्यातिथि के रूप में वैश्य एजुकेशन सोसायटी के महासचिव राजेंद्र बंसल ने की।
डीएलएफ रेजिडेंशियल वेलफेयर गणेश समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के छठे दिन डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी से महामंडलेश्वर कपिलपुरी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा एवं विधायक भूषण बतरा ने आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अघोरी की सुंदर झांकी भक्तों में आकर्षण का केंद्र रही। संध्या आरती के बाद गणपति को भोग लगाया गया, इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनीत बुधिराजा, शंटू बुधीराजा, अजय उप्पल, मयूर मुदगिल, जय सहगल, सतपाल ठेकेदार, हेमंत कालरा, जतिन मलिक, मोहित, हंस, राकेश पसरीचा, आदेश, बंटी बुधिराजा, भारत गिरधर, भोलू, सन्नी अरोड़ा, पंडित शशि शर्मा, महिला मंडल गणेश सेवा समिति डीएलएफ, डॉ. प्रीति, डॉ. अंजली, डॉ. नीरज, पंकज अरोड़ा, रंजीता दीपक आदि मौजूद रहे।