फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में रेडियो फ़्रीक्वेंसी आईडी लगाने की रफ्तार धीमी, अगले माह कराना है डाटा मैच

विज्ञापन
25-शहर के सेक्टर दो में मकान के बाहर लगी आरएफआईडी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर में घर-घर कूड़ा उठान के लिए मकानों के बाहर आरएफआईडी(रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) लगाने की रफ्तार धीमी है। नवंबर से शुरू हुआ यह कार्य इसी महीने पूरा किए जाने के दावे किए जा रहे हैं जबकि फरवरी में इसके डेटा मैच की टेस्टिंग करने की तैयारी है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के सभी 22 वार्डों में कुल दो लाख बीस हजार प्रॉपर्टी हैं। इनमें से अभी तक एक लाख 22 हजार प्रॉपर्टियों पर ही आरएफआईडी लगाई गई है।
सभी वार्डों में आईडी लगाने का कार्य किया जा रहा है। निगम की ओर से आरएफआईडी लगाने के लिए तीन महीने का लक्ष्य दिया गया। इस कार्य में करीब 60 कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एजेंसी के निर्देशक आदित्य का दावा है कि प्रत्येक वार्ड में आरएफआईडी लगाई जा रही है और इस महीने के अंत तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तय समय में लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए कार्य में तेजी लाई गई है। अगले महीने इसकी टेस्टिंग होगी।

आरएफआईडी ऐसे करेगी काम
जब एजेंसी की गाड़ी किसी घर से कूड़ा उठाएगी तो उस घर पर लगा आरएफआईडी टैग स्कैन किया जाएगा। स्कैनिंग के बाद संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज होगी। इस तकनीक के माध्यम से यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि किस घर से कूड़ा उठाया गया है और किससे नहीं।

निगम का संक्षिप्त ब्योरा
कुल वार्ड : 22
कुल प्रॉपर्टियां : दो लाख बीस हजार
आरएफआईडी टैग लगा : एक लाख 22 हजार पर
टैग लगाना बाकी : 98000
-
मौसम का नहीं होगा असर
निगम की दावा है कि घरों के बाहर आरएफआईडी टैग लगाने में तेजी लाई जा रही है। इन टैग पर मौसम का असर नहीं होगा। मसलन तेज धूप व बारिश में भी इनका क्यूआर कोड खराब नहीं होगा और शहर से कूड़ा उठान का कार्य लगातार जारी रहेगा। इसे तोड़ने पर एफआईआर कराई जाएगी।

घरों के बाहर ही लगाई आईडी
आरएफआईडी को केवल घरों के बाहर ही लगाया जा रहा है। प्लाॅट के बाहर नहीं लगाया जा रहा है। निगम का तर्क है कि खाली प्लाॅट में कूड़ा पैदा नहीं होगा। बचे हुए मकानों पर भी ये आईडी लगाई जाएगी।
-

शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से घर-घर से कूड़ा उठान प्रणाली में आरएफआईडी तकनीक लागू की जा रही है। इसमें एजेंसी की ओर से प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे। -डॉ. आनंद शर्मा, निगम आयुक्त, रोहतक।

25-शहर के सेक्टर दो में मकान के बाहर लगी आरएफआईडी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें