फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में चल रहे स्वच्छता कार्यों की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के शहर में चल रहे स्वच्छता कार्यों की निगरानी होगी। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी अब वार्डों में जाएंगे। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार को बैठक के बाद बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम के अधिकारियों को अलग-अलग वार्ड आवंटित किए हैं।
विज्ञापन

निर्देश दिए गए हैं कि निगम अधिकारी अपने-अपने निर्धारित वार्डों में जाकर स्वच्छता से संबंधित कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह वार्ड नंबर 1 से 3, संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी वार्ड नंबर 4 से 6, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया वार्ड नंबर 7 व 8, कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा वार्ड नंबर 9 व 10, जिला नगर योजनाकार तिलकराज वार्ड नंबर 11 व 14 में निरीक्षण करेंगे।
सहायक अभियंता वार्ड नंबर 12 व 13, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़ वार्ड नंबर 19 व 20, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार वार्ड नंबर 17 व 19, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन वार्ड नंबर 15 व 16 व भू-अधिकारी संदीप बतरा वार्ड नंबर 21 व 22 में प्रतिदिन जाकर फील्ड स्तर पर निरीक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट भी प्रतिदिन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें