41...कलानौर नगर पालिका चेयरमैन के कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम को सुनते भाजपाई। संवाद
कलानौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 127वां संस्करण रविवार को कलानौर में सुना गया। यह कार्यक्रम कलानौर नगर पालिका की चेयरपर्सन निर्मला देवी के कार्यालय में सुना गया। इस मौके पर लोकसभा संयोजक अजय खुडियां, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक उपस्थित रहे।
चेयरपर्सन निर्मला देवी ने कहा कि मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करती है। इस अवसर पर पार्षद राजकुमार उर्फ राजू फौजी, पूर्व सरपंच रविंद्र, सुनील पूर्व चेयरमैन, पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा, पार्षद सत्यवान भट्टी, चिटकू गुर्जर मौजूद रहे। संवाद