फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित कश्यप धर्मशाला में महर्षि कश्यप जयंती समारोह के दौरान लोगों को स
- फोटो : Samvad
गन्नौर। गांधी नगर स्थित कश्यप धर्मशाला में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन कश्यप समाज सेवा समिति गन्नौर के प्रधान ईश्वर कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा प्रसाद वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने धर्मशाला के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही देवा डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई।
उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप का जीवन समाज को एकता, शिक्षा और संस्कारों का संदेश देता है। समाज की तरक्की शिक्षा और संगठन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि धर्मशालाएं सामाजिक एकता का केंद्र होती हैं। कार्यक्रम में पार्षद दिनेश अदलखा, अधिवक्ता राजेश कश्यप सचिन कश्यप, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।