फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महर्षि कश्यप जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की कश्यप धर्मशाला सुंदर सांवरी में महर्षि कश्यप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहु - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। महर्षि कश्यप जयंती पर महर्षि कश्यप समाज समिति लाल दरवाजा की ओर से रविवार को कश्यप धर्मशाला सुंदर सांवरी में भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने कहा कि महर्षि कश्यप का जीवन समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय है। वेदों और पुराणों में उनके योगदान तथा सृष्टि रचना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप सप्तर्षियों में से एक थे और कई देव, दानव, नाग तथा मानव वंशों के जनक माने जाते हैं। उनका जीवन दर्शन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि महर्षि कश्यप ने हमें ज्ञान, तप और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। इस दौरान प्रधान गुरदीप कश्यप, रमेश कश्यप, रामनिवास रोहणा, रामपाल, सतेंद्र, दीपक, राजेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें