फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों ने की सिर में पाइप मारकर की थी सुंदर की हत्या, बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनजामरा के बनियावाला तालाब में हत्या कर शव फेंकने वाले तीन नाबालिग थे। सुंदर से गाली गलौज होने पर नाबालिगों ने लोहे का पाइप सिर पर मार कर उसकी हत्या की थी। बाद में शव तालाब में फेंक दिया। यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस के समक्ष किया है। पुलिस ने इन तीनों को अभिरक्षा में लेकर जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया। यहां से उन्हें बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

लाखन माजरा थाना प्रभारी निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुंदर की हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या के इस मामले में तीन नाबालिगों के नाम सामने आए हैं। ये गांव के ही रहने वाले हैं। बता दें कि शनिवार सुबह पुलिस को लाखनमाजरा के बनियावाला तालाब में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। शव की पहचान लाखनमाजरा निवासी 35 वर्षीय सुंदर के रूप में हुई। हत्यारों ने उसके सिर में किसी नुकीली चीज से छह-सात वार किए थे। इसके बाद उसे घसीट कर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने सुंदर के छोटे भाई रविंद्र उर्फ गोरा के बयान पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें