फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विज्ञापन
25 राजीव गांधी खेल परिसर में सुबह निकली धूप के दौरान दौड़ लगाते युवा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। फरवरी में गर्मी का असर दिखने लगा है। सुबह-शाम मौसम सुहावना रहता है लेकिन दोपहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप के कारण लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले सात दिनाें के अंदर अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 142 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें