28 चौधरी मातु राम आर्य (सीएमआरए) राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सांघी में वार्षिक खेलकूद समारोह में म
रोहतक। चौधरी मातु राम आर्य (सीएमआरए) राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सांघी में 5वें वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और अर्जुन अवाॅर्डी संदीप नरवाल मुख्य अतिथि रहे।
संदीप नरवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए की। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल ने ध्वजारोहण किया। संस्थान के विभिन्न इंजीनियरिंग संकायों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और खेल भावना की शपथ ली।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों लड़कों में शिवम प्रथम (सिविल इंजीनियरिंग), रोहित द्वितीय (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) और दीपक तृतीय (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) स्थान पर रहे। लड़कियों में मधु प्रथम (कंप्यूटर इंजीनियरिंग), निकिता द्वितीय (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) और मानसी तृतीय (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) स्थान पर रही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार, विकास सांगवान, गरिमा अग्रवाल, ऋतु हुड्डा, विकास मलिक, उमेश पहल, साहिल हुड्डा व सुमन ढुल आदि मौजूद रहे।