फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीसी दरबार में गूंजा नाले की सफाई का मुद्दा

Thu, 25 May 2023 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। लोक निमार्ण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नाले और सफाई करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की, लेकिन पिछले 12 सालों से इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। यह समस्या वीरवार को महम स्थित लोक निमार्ण विभाग विश्राम गृह में स्थानीय लोगों ने उपायुक्त अजय कुमार के समक्ष रखी। लोगों ने बताया कि बस स्टैंड से लेकर नया बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाले बनाए गए हैं। लेकिन वे जब से बने हैं तब से ही उनकी सफाई नहीं हो सकी है। नगरपालिका सचिव नवीन नांदल ने बताया कि नाले की सफाई की कोशिश की गई थी। लेकिन नाले जगह-जगह से स्थायी रूप से लेंटर डालकर ढके गए हैं। पिछले 12 साल से नालों की संतोषजनक सफाई नहीं हो सकी। इसके कारण बारिश का पानी सीधा सड़क पर फैल जाता है। नाले की सफाई का मामला पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका के बीच फंसा हुआ है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को नालों का लेंटर हटाने की अनुमति नगर पालिका को देने, नगरपालिका को सफाई करवाने और दोबारा से नालों को कवर करने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अन्य विभागों को भी डीसी ने दिए आदेश
डीसी अजय कुमार ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग , पीडब्ल्यूडी को भी अपने अपने अधिकार क्षेत्र के विकास कार्य जल्द कराने के आदेश दिए हैं। शहरवासियों ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि शहर के जलघरों में बने टैंकों की पिछले कई सालों से तलहटी की सफाई नहीं की गई है। उनमें तीन-तीन फीट तक गाद भरी हुई है। इसके अलावा शहर के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित जलभरत तालाब पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी उसकी खोदाई नहीं हो सकी। इसके कारण यह बारिश होते ही ओवरफ्लो हो जाता है। डीसी ने चौक-चौराहों का लिया जायजा लिया। इसके अलावा जलघरों व अन्य समस्याग्रस्त स्थानों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाएं पेयजल

उपायुक्त अजय कुमार नेलोगों की शिकायतें सुनने के उपरांत अधिकारियों की बैठक की में कहा कि वे लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों को साफ पेयजल की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जाए। नगरपालिका द्वारा शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने उपमंडल स्तरीय कार्यालयों का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने प्रथम जलघर उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय स्थित उपमंडलाधीश कार्यालय, तहसील कार्यालय, रिकार्ड रूम व अंत्योदय सरल केन्द्र का निरीक्षण किया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभागार के क्षतिग्रस्त दरवाजों की मरम्मत करवाने एवं कार्यालय की चाहरदीवारी को पूर्ण करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें