फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज से 15 जुलाई तक खाटूश्याम के लिए चलेगी मदार स्पेशल ट्रेन

Fri, 03 Jul 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मदार स्पेशल ट्रेन का 3 से 15 जुलाई तक रोहतक तक अस्थायी विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस अवधि में मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन मदार से सुबह 04:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

मदार स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर 10:30 बजे पहुंचकर 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। वापसी में रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन 3 से 15 जुलाई तक प्रतिदिन रोहतक से दोपहर 13:20 बजे चलेगी। रेवाड़ी 15:20 बजे पहुंचकर 15:30 बजे रवाना होगी और रात 22:35 बजे मदार पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, पाल्हावास, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह विस्तार केवल 15 जुलाई तक है। 16 से 31 जुलाई तक यह ट्रेन फिर से केवल मदार-रेवाड़ी-मदार के बीच ही चलेगी। इस विस्तार से रोहतक, झज्जर क्षेत्र के यात्रियों को राजस्थान की ओर जाने में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें