फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों जेडटीओ की संयुक्त टीम 16 नवंबर को करेगी सीलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स के टॉप 150 बकायेदारों की प्रॉपर्टी सीलिंग 16 नवंबर से दोनों मुख्य कराधान अधिकारी (जेडटीओ) की संयुक्त टीम करेगी। विरोध की आशंका के चलते टीम के साथ पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन

तमाम प्रयास के बावजूद नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली नहीं कर पा रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति दिन पर दिन गिरती जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में निगम को करीब 55 करोड़ रुपये टैक्स वसूलना है, जिसमें से आठ माह में करीब 15 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा हो सका है। इसके चलते निगम ने 18 करोड़ रुपये से ज्यादा के टॉप 150 बकायेदारों की सूची बनाकर तीन दिन का शॉर्ट नोटिस भेज दिया। वहीं, जिला प्रशासन से सीलिंग कार्रवाई करने के लिए 16 नवंबर को पुलिस बल मांगा है। संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई मुख्य कराधान अधिकारी अशोक कुमार और अंकित गुलिया दोनों की संयुक्त टीम करेगी। विरोध की आशंका के चलते पुलिस फोर्स टीम के साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें