फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, गुप्तांग पर लगाई मिर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ससुराल जनों द्वारा लाखनमाजरा खंड के एक गांव के युवक को जमकर पीटा। आरोप है कि बंधक बनाकर गुप्तांग पर मिर्ची लगा दी। पुलिस ने पत्नी, साली, सास, व दो सालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक ने दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 साल पहले जींद जिले में शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जो उसके पास ही रहते हैं। ससुराल वाले किसी न किसी बहाने उसके घर आते हैं और मारपीट करके चले जाते हैं। 27 मार्च को उसकी पत्नी मायके गई थी, जो वापस आई। उसने देरी से आने का कारण पूछा तो झगड़ा करने लगी। साथ ही फोन करके अपने घर वालों को बुला लिया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसके दो साले, सास, साली व एक अन्य लड़का आए। आते ही उसके साथ गाली गलौज करने लगे। पत्नी ने भी उनका ही साथ दिया। दोनों सालों ने उसके हाथ व पैर बांध दिए। सास व साली ने हाथ पकड़ लिए। इसके बाद उसे बुरी तरह डंडों से पीटा गया। उसके कपड़े उतार कर उसके गुप्तांग में डंडे से लाल मिर्च लगा दी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी ग्रामीणों को एकत्रित होता देखकर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों ने उसे खोला। पूरे घटनाक्रम की सूचना पाकर उसकी बहन व जीजा भिवानी से गांव में पहुंचे। साथ ही घायल को अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें