फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होटल संचालक की तड़के 3 से 9 बजे के बीच हुई थी हत्या, 20 जगह मिले चोट के निशान

विज्ञापन
पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे सुमित के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पुराना आईटीआई मैदान के पास स्थित होटल के संचालक सुमित की हत्या रविवार तड़के 3 से सुबह 9 बजे के बीच की गई। मृतक के पैर, पेट, कान, सिर, कमर व तलवों पर 20 से ज्यादा जगह चोट के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि सुमित को घर से तड़के 3 बजे से सुबह 9 बजे तक पीट-पीटकर मार डाला।
अब पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर तथ्य जुटा रही है। सोमवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा कि शरीर पर कहां-कहां चोट मारी गई।
विज्ञापन

हत्यारोपी पाकस्मा निवासी रौनक राणा व उसके साथी विशाल ग्रेवाल को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की हैं। सीआईए द्वितीय भी लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, सिंहपुरा खुर्द निवासी अजमेर सिंह ने एक दिन पहले आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि उसके भतीजे सुमित की हत्या करके दो युवक मान अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए। उनको पता चला है कि पाकस्मा निवासी रौनक राणा व उसके साथी विशाल ग्रेवाल ने चोट मारकर हत्या की है।
डेड हाउस पहुंचे मृतक के ताऊ अजमेर ने बताया कि सुमित की पैसे के लेनदेन में हत्या हुई है, लेकिन कितनी राशि का विवाद था, यह तो आरोपी ही बता सकेंगे। सुमित के शव को उसने देखा है। कान, पैर, सिर, कमर, पेट पर चोट के निशान हैं। इससे साफ है कि आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा है।
अकेला कमाने वाला था, पिता की पहले हो चुकी मौत
सोमवार दोपहर बाद परिजन व पुलिस शव लेकर घर पहुंचे, तब जाकर उसकी मां नीलम को पता चला कि सुमित की हत्या की गई थी। सुमित घर में अकेला कमाने वाला था। उनके पिता की पहले मौत हो चुकी है। छोटा भाई व बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बयान दिया था कि पाकस्मा निवासी रौनक राणा व कारोर निवासी साहिल मलिक उर्फ चीकू सुमित के साझीदार हैं। अभी इस तथ्य को साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिल सका है। हत्या का आरोप रौनक राणा व विशाल ग्रेवाल पर है जबकि साहिल मलिक को केवल साझीदार बताया गया था। वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद ही वारदात का खुलासा होगा।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी आर्य नगर

पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे सुमित के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें