फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी भी नहीं डिगा पाई हौसला, 82 युवाओं ने किया रक्तदान

Sat, 23 Apr 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रक्तदान करती छात्रा। - फोटो : file photo
विज्ञापन
सामाजिक जागरूकता मिशन हरियाणा के तहत प्राउड टूबीए ब्लड डोनर और पवन इंजीनियरिंग वर्क्स की ओर से शनिवार को हिसार रोड पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें गर्मी की परवाह न करते हुए 82 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पूर्व पार्षद करतार सैनी ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होेंने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, इससे कमजोरी नहीं आती है। मंजुल पालीवाल ने बताया कि रेडक्रॉस के सहयोग से डॉ. एन.के. भाटिया के नेतृत्व में दिल्ली की टीम ने 82 यूनिट रक्त जमा किया। इसमें महिलाओं ने भी रक्तदान किया।

इस दौरान डॉ. संगीत आचार्य ने अपनी पत्नी डॉ. आराधना के साथ छठी बार रक्तदान किया। पवन ने 50वीं और जयकुमार ने 21वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर एलआर सैनी, जेपी गौड़, बलजीत सिंह, डॉ. संजय जाखड़, अजीत सैनी, डॉ. कपिल कौशिक, स्वरूप सैनी और आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें