फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा जंप रोप टीम का रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं से किया स्वागत

विज्ञापन
18...रोहतक रेलवे स्टेशन पर हरियाणा जंप रोप टीम का स्वागत करते परिजन। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। 22वीं सब जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 6 रजत व 8 कांस्य पदक समेत कुल 18 पदक जीते। शनिवार को टीम का रोहतक रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 5 से 7 जनवरी तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित की गई।
विज्ञापन


हरियाणा जंप रोप संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि खिलाड़ियों का परिवारजनों ने नोटों की माला व फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। उपाध्यक्ष डॉ. दीपक भारद्वाज (एडवोकेट) ने खिलाड़ियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मौलाना यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर ललित कुमार ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। लड़कों की टीम के कोच कृष्ण कुमार, मैनेजर हिमांशु और लड़कियों की टीम कोच कुसुम सैनी, मैनेजर प्रीति दलाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मनजीत बुधवार, एडवोकेट देवेंद्र सैनी, ललित कुमार, हिमांशु, प्रीति दलाल, कृष्णा दलाल, कुसुम सैनी, किरण व वीर सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें